इंदौर सहित 13 जिलों में पहुंचा मानसून, 46 जिलों में तेज बारिश के आसार; IMD ने जारी किया बिजली गिरने का अलर्ट

0

दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon in MP) ने मध्य प्रदेश के दक्षिण हिस्सों से प्रदेश में प्रवेश किया है। अभी तक मानसून अलीराजपुर, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदा पुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और डिंडोरी तक पहुंच चुका है।

पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश (Rain in Madhya Pradesh) दर्ज की गई। आगे भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं, जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे मौसम खराब रह सकता है।

कई संभागों में दर्ज हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। वहीं नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हुई। शेष जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। नरसिंहपुर जिले में लू का प्रभाव भी दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here