ईरान जंग के बीच ट्रंप ने खोया अपना सबसे भरोसेमंद साथी, लिंडसे ग्राहम ने दुनिया को कहा अलविदा

0

Lindsey Graham Passed Away: अमेरिकी सीनेटर और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक लिंडसे ग्राहम ने 71 साल उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। लिंडसे ग्राहम के कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि ग्राहम की अचानक हुई बीमारी के कारण मौत हो गई। परिवार ने इस मुश्किम समय में निजता बनाए रखने की अपील की है।

रूस के आलोचक रहे ग्राहम

ग्राहम रूस-यूक्रेन युद्ध में हमेशा कीव को अपना समर्थन देते थे और रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की वकालत करते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने ने तो भारत की रूस से तेल खरीदने को लेकर भी कई बार आलोचना की थी।

ट्रंप ने ग्राहम के निधन पर जताया शोक

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शोक जताते करते हुए कहा, “सीनेटर लिंडसे ग्राहम उन सबसे महान लोगों और सीनेटरों में से एक थे जिन्हें मैं जानता था। वह हमेशा देश के लिए काम करते रहे और सच्चे अमेरिकी देशभक्त थे। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।”

कौन थे लिंडसे ग्राहम?

लिंडसे ग्राहम का जन्म दक्षिण कैरोलिना में हुआ था। उन्होंने 1994 में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुनाव जीता और 2002 में अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित हुए। पेशे से वकील ग्राहम ने अमेरिकी वायुसेना और एयर फोर्स रिजर्व में भी सेवा दी थी। वह कर्नल के पद से रिटायर हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here