उज्जैन: लैविश लाइफ, महंगे शौक, पूरा करने के लिए डॉक्टर की बेटी को किया टारगेट; शादी के नाम पर 1.27 करोड़ रुपए ठगे

0

Ujjain News: उज्जैन पुलिस ने जयपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह हाईप्रोफाइल युवतियों को टारगेट कर शादी के नाम पर मोटी रकम की वसूली करता था। उज्जैन में डॉक्टर की बेटी से 1.27 करोड़ रुपए की राशि ठगी और शादी से मुकर गया।उज्जैन: शादी के नाम पर ठगी करने वाले जयपुर के युवक को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने डॉक्टर की बेटी से 1.27 करोड़ रुपए की ठगी है। वह अपने महंगे शौक के लिए हाईफ्रोफाइल लड़कियों को टारगेट करता था। आरोपी ने शादी के नाम पर पीड़िता के साथ संबंध भी बनाए हैं।मार्च 2025 से हुई घटना की शुरुआत

मामला मार्च 2025 से शुरू हुआ। उज्जैन निवासी डॉक्टर की बेटी ने 13 मई 2026 को माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि मनीष पिता तीरथदास, निवासी मानसरोवर, जयपुर ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और इसी दौरान उससे करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपये ले लिए।

2026 में शादी से इनकार किया

मार्च 2026 में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाती रही।13 अगस्त को राजस्थान से हुआ गिरफ्तार

आखिरकार 13 अगस्त 2026 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को पूछताछ के लिए अभिरक्षा मिली। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर नकदी, दो महंगे मोबाइल फोन और ऑनलाइन शॉपिंग से खरीदा गया महंगा सामान बरामद किया गया।

कई महिलाओं को शादी का भरोसा दिया

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपना ठिकाना बदल-बदलकर किराए के कमरों में रहता था। वह अलग-अलग महिलाओं से बातचीत कर उनसे नजदीकी बढ़ाता और शादी का भरोसा देकर पैसे हासिल करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here