भरवेली पुलिस ने एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार कर किया । गिरफ्तार दोनों यवक लक्की पिता स्व प्यार सिंह नेटेकर 20 वर्ष थाना भरवेली ओर विवेक पिता ओमप्रकाश आगडे 19 वर्ष ग्राम सोनपुरी थाना किरनापुर निवासी है। दोनों आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरवेली थाना क्षेत्र में रहने वाली यह 15 वर्षीय नाबालिक लड़की अपने परिवार के साथ रहती है। मार्च 2022 से इस लड़की की जान पहचान लक्की नेटेकर के साथ हुई थी और दोनों मोबाइल में बात करते रहते थे। अप्रैल 2024 की रात 11:00 बजे जब यह लड़की घर में सो रही थी। तभी लक्की नेटेकर ने घर मे आकर इस लड़की को मुंह दबाकर उठाकर घर के बाहर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। लड़की जब रोने लगी तब लक्की नेटेकर ने उसे समझाबुझा उसके घर छोड़कर चला गया था। इस सम्बंध में लड़की ने पापा द्वारा मारपीट करने के डर से किसी को नहीं बताई। उसके बाद से इस लड़की की लक्की नेटेकर से बात नहीं हुई। भरवेली थाना क्षेत्र में ही इस लड़की के रिश्तेदार के घर शादी थी ।7 मई 2024 को यह लड़की शादी में शामिल होने के लिए गई थी। शादी में इस लड़की की मुलाकात फोटोग्राफर विवेक आगड़े ग्राम सोनपुरी किरनापुर निवासी के साथ हुई थी। 9 मई की रात्रि में शादी थी। रात्रि 2:00 बजे विवेक आगड़े ने इस लड़की को मकान की छत पर ले गया और विवेक आगड़े ने इस लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और बोला था कि इस संबंध में किसी को बताना नहीं हम कुछ दिन बाद शादी कर लेंगे और साथ में रहेंगे ।इसलिए इस नाबालिक लड़की ने किसी को नहीं बताई। जिसके बाद इस लड़की की विवेक आगड़े से फोन पर बातचीत होने लगी थी। 4 जुलाई को विवेक आगड़े का बर्थडे था। इस लड़की ने विवेक आगड़े को फोन करके विश नहीं की थी।तब से विवेक आगड़े ने इस लड़की का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद इस लड़की की विवेक से बातचीत नहीं हो पाई। एक माह पहले से इस लड़की की तबीयत खराब रहने लगी। डॉक्टर से जांच करवाये तो पता चला कि लड़की गर्भवती है। इसके बाद इस लड़की ने घटना के संबंध मेंअपने परिवार वालो को बताई। 31 अगस्त को यह लड़की अपने पापा के साथ रिपोर्ट करने के लिए भरवेली थाना पहुंची। भरवेली पुलिस ने इस नाबालिक लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर लक्की नेटेकर20 वर्ष और विवेक आगड़े 19 वर्ष ग्राम सोनपुरी थाना किरनापुर निवासी के विरुद्ध धारा 363 366(क) का 376 (3)भादवि 3/4, 5(i)(ii)/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया और अपराध दर्ज होने के तुरंत बाद ही भरवेली पुलिस ने दोनों युवक को उनके गांव में पकड़े और थाना लाकर पूछताछ करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिए। 1 सितंबर को दोनों युवक को यहां की विद्वान अदालत ने पेश कर दिए। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।