एम आर यूनियन का 23 वा वार्षिक अधिवेशन संपन्न

0

10 दिसंबर को मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स बालाघाट यूनियन का 23 वा वार्षिक अधिवेशन का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि सी आई टी यू के महासचिव एटी पद्नाभन ,एम.पी.एम. एस.आर.यू. स्टेट उपाध्यक्ष कामरेड आशीष जैन, सी आई टी यू जिला अध्यक्ष वाय आर बिसेन,संरक्षक जीवन लाल बरेले,कामरेड सुरेंद्र राहंगडाले, भूपेंद्र बिसेन की उपस्थिति में वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम दिवंगत हुई विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उसके बाद जिला अध्यक्ष नोकेश बिसेन के द्वारा दो वर्षीय कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत किया गया तो वही सचिव रूपेश बिसेन और कोषाध्यक्ष ढालकराम भगत ने भी अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।उसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमे सर्वसमती से तीसरी बार नोकेश बिसेन को जिलाध्यक्ष की कमान दी सौंपी गई। तो वही रूपेश बिसेन को भी तीसरी बार सचिव के पद पर मौका मिला।वही पुष्पेंद्र पांडे को उपाध्यक्ष, तोमेंद्र हरिनखेड़े को सह सचिव,रविंद्र पारधी को सहसचिव,अजय बघेल को कोषाध्यक्ष,रूपेंद्र गिरी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। जो अपने यूनियन के लिय दो साल तक कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नोकेश बिसेन ने बताया की एमपीएमएसआरयू यूनिट का 23 वा वार्षिक अधिवेशन था।जिसमे हम लोगो का 2022 और 2023 का रिपोर्ट पेश करना था। रिपोर्ट कार्ड पेश करने के बाद पुरानी टीम को भंग किया गया। और नई पार्टी का गठन किया गया।जिसमे एम आर कामरेड साथियों ने सर्वसम्मति से तीसरी बार मुझे नोकेश बिसेन को अध्यक्ष चुना गया।तीसरी बार फिर रूपेश बिसेन को सचिव की जिमेदारी दी गई है। तो वही नव नियुक्त सचिव रूपेश बिसेन ने बताया की 20 दिसंबर को पूरे आल इंडिया लेवल पर धरना प्रदर्शन है।पूरे हिंदुस्तान के दवा व्यवशाही प्रतिनिधि हड़ताल पर रहेंगे। पुरजोर तरीके से सरकार सरकार का विरोध करेंगे। हमारी 12 सूत्री मांगे हैं इन मांगों को मंगवाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here