कंप्यूटर चलाने के लिए इंसानों की नहीं पड़ेगी जरूरत, OpenAI ने लॉन्च कर दिया GPT-5.4 मॉडल

0
  • ChatGPT लाने के बाद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई लगातार एक के बाद एक नए धमाके कर रहे हैं। कंपनी जहां एक तरफ ChatGPT को नए नए फीचर्स से अपग्रेड कर रही है वहीं दूसरी तरफ एआई टूल्स के नए नए मॉडल्स को भी पेश कर रही है। ओपनएआई ने एक ऐसा मॉडल पेश किया है जिसकी मदद से बिना इंसानों के कंप्यूटर चल सकेंगे। कंपनी यह नया मॉडल GPT-5.4 है।
  • ओपनएआई ने अपने इस मॉडल को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह कई सारे प्रोफेशनल काम को भी आसानी से कर सकेगा। इसकी मदद से प्रजेंटेशन, स्प्रेडशीट्स और डॉक्यूमेंट को बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। इस मॉडल की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह इन सब कामों को बिना किसी इंसानी मदद के कर सकेगा।
  • इंसानों के बिना चलेंगे कंप्यूटर
  • आपको बता दें कि ओपनएआई का GPT-5.4 पहला ऐसा मॉडल है जिसे नेटिव कंप्यूटर यूज कैपेबिलिटीज से लैस किया गया है। इसका साफ मतलब यह है कि अब एआई यूजर की तरफ से कंप्यूटर को ऑपरेट करेगा। यह इतना ज्यादा एडवांस है कि यह अलग-अलग ऐप्लिकेशन्स में जाकर काम को पूरा कर पाएगा। कंपनी के मुताबिक GPT-5.4 इस तरह का कोड बना सकता है जिसकी मदद से वह कंप्यूटर को भी कंट्रोल कर पाएगा। एआई किस तरह से एडवांस हो गया है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यह कोड आपको माउस और कीबोर्ड को भी कमांड दे सकता है।

OpenAI का GPT-5.4 में कई खास तरह की सुविधाएं दी गई हैं। यह आपके कंप्यूटर की स्क्रीन में मौजूद स्क्रीनशॉट को समझ सकता है और जान सकता है कि आपके स्क्रीन पर क्या हो रहा है। इस मॉडल का एआई यह भी समझ सकता है कि अगला कदम क्या होना चाहिए।

ओपनएआई ने यह नया मॉडल ऐसे समय में पेश किया है जब ज्यादातर कंपनियां एक ऐसे सिस्टम पर काम कर रही हैं जिससे इस तरह के टूल तैयार किए जा सकें जो डिजिटल एजेंट की तरह काम कर सकें, ऑनलाइन या फिर ऐप्स के काम को पूरा कर सकें। पिछले कुछ सालों में हमें इस तरह के कई सारे एआई टूल्स देखने को मिले हैं जो कंप्यूटर को कंट्रोल करके यूजर्स की ऑनलाइन खरीदारी में सर्च प्रक्रिया को आसान बनाते हैं।

ChatGPT को मिली नई पावर

OpenAI GPT-5.4 में रीजनिंग फोक्स्ड Thinking क्षमता भी मिलती है। कंपनी ने इसे ChatGPT के लिए लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक इस वर्जन को ऐसे कठिन सवालों को हल करने के लिए डिजाइन किया गया है जिनके जवाब पाने में कई स्टेप्स की जरूरत पड़ती है। ChatGPT Plus के साथ साथ यह Team और Pro प्लान में भी काम करेगा। इसके अलावा कंपनी भविष्य में 5.4 Pro लाने का भी प्लान कर रही है जो और भी कठिन मुश्किल टास्क को आसान बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here