कक्षा पांचवीं और आठवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश में कक्षा पांचवी और कक्षा आठवीं की बोर्ड पैटर्न पर वार्षिक परीक्षा गत २८ फरवरी को संपन्न हो चुकी है। जिसके बाद ६ मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और ३१ मार्च के पहले यानि मार्च माह के अंतिम सप्ताह में कक्षा पांचवी एवं आठवीं का वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जायेगा, जिसकी तैयारी में शिक्षा विभाग जुट चुका है। नगर मुख्यालय स्थित सांदीपनी स्कूल (उत्कृष्ट विद्यालय) लालबर्रा को कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। जहां ६ मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हो चुका है और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य ३०० शिक्षकों के द्वारा किया जा रहा है। जिनके द्वारा १४ मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर ३१ मार्च के पूर्व वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया जायेगा, जिसकी तैयारी शिक्षा विभाग के द्वारा कर ली गई है। आपकों बता देंकि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार गत २० फरवरी से कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई थी और २८ फरवरी को संपन्न हो चुकी है। जिसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। वहीं राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के द्वारा ३१ मार्च के पूर्व वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिये गये है। लालबर्रा विकासखण्ड में २२ परीक्षा केन्द्रों में गत २८ फरवरी को कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा संपन्न हो चुकी है। जिनकी उत्तरपुस्तिका दुसरे विकासखण्ड में मूल्यांकन के लिए भेजी गई है और लालबर्रा विकासखण्ड में अन्य विकासखण्ड की उत्तरपुस्तिका आई है। जिनका मूल्यांकन कार्य लालबर्रा स्थित सांदीपनी स्कूल (उत्कृष्ट विद्यालय) लालबर्रा में किया जा रहा है। यह मूल्यांकन का कार्य पुरी पारदर्शिता एवं सांदीपनी स्कूल प्रभारी प्राचार्य सनत दुबे, बीआरसी श्रीराम तुरकर की निगरानी में की जा रही है और ८ कमरों में यह कार्य प्रात: १०.३० बजे से शाम ५.३० बजे तक किया जा रहा है।

दूरभाष पर चर्चा मेंं बीआरसी श्रीराम तुरकर ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा गत २८ फरवरी को संपन्न हुई है और ६ मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश मिले है। जिसका पालन करते हुए नगर मुख्यालय के सांदीपनी स्कूल (उत्कृष्ट विद्यालय) लालबर्रा को मूल्यांकन का केन्द्र बनाया गया है जहां ६ मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हो चुका है एवं १४ मार्च तक कापियों की जांच पूरी कर ली जायेगी। श्री तुरकर ने बताया कि दुसरे विकासखण्ड से कक्षा ५ वीं और ८ वीं की लगभग ४२ हजार उत्तरपुस्तिका आई है, जिनका मूल्यांकन कार्य ८ कमरों में ३०० शिक्षको के द्वारा किया जा रहा है एवं मार्च माह के अंतिम सप्ताह में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के द्वारा वार्षिक परिणाम घोषित कर सकता है जिसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here