वारासिवनी थाना अंतर्गत लालबर्रा कटंगी रोड पर स्थित ग्राम कटंझरी में मोटरसाइकिल की ठोकर से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति सोनेलाल पिता लखपति नागेश्वर 37 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोनेलाल नागेश्वर अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है। 17 फरवरी को 4:00 बजे करीब सोनेलाल अपने गांव में घूमने के लिए निकला था। रोड पार करते समय लालबर्रा से रमरमा की ओर तेज रफ्तार से जा रही मोटरसाइकिल ने सोनेलाल नागेश्वर को ठोस मार दी। मोटरसाइकिल की ठोकर से सोनेलाल नागेश्वर घायल हो गया। जिसे वारासिवनी
के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।










































