IND vs NZ T20 World Cup Final Match: भारत और न्यूजीलैंड रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगे। भारत ने वानखेड़े में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। भारत ने रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट पर 253 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी।
वहीं, पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका पर नौ विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में फिन एलन की 33 गेंदों में शतक की पारी अहम रही, जो टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। भारत रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश करेगा, जबकि न्यूजीलैंड अभी भी अपने पहले खिताब की तलाश में है।
यहां जानिए टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल लाइव कैसे देख सकते हैं।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का मैच कब और किस समय होना है?
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैच (8 मार्च 2026, रविवार) को खेला जाना है। मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से होगा और टॉस की टाइमिंग 6:30 बजे रहेगी।
भारत-न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच होने वाले बड़े मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है।
टी20 विश्व कप 2026 में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड के फाइनल मैच को भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं?
भारत-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2026 का के फाइनल मैच आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के तमाम चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं की कमेंट्री के साथ देख सकेंगे।
न्यूजीलैंड और टूर्नामेंट की सह-मेजबान भारत के बीच होने वाले T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
T20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर लाइव देख सकेंगे।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड की पूरी टीमें
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा।
न्यूजीलैंड- टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे।









































