करप्शन के आरोपों पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं:कांग्रेस अपना मुंह डेटॉल से साफ करे, CM गहलोत पर भी ली चुटकी

0

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस लीडर्स को अपना मुंह डेटॉल से धो लेना चाहिए। इस दौरान वित्तमंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा में गलत बजट पढ़ने को लेकर भी चुटकी भी ली। निर्मला सीतारमण ने CM गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान करे ऐसी गलती किसी से न हो।

दरअसल, वित्त मंत्री लोकसभा में बजट 2023-24 को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहीं थी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने करप्शन पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे। तभी वित्त मंत्री ने कहा- अरे करप्शन के ऊपर आप…कांग्रेस वाले…डेटॉल से इनका मुंह साफ कर दो भइया। कांग्रेस नेता करप्शन से उठकर बात कर रहे हैं।

अपने भाषण के दौरान वित्तमंत्री ने बजट 2023 की तरीफ भी की। उन्होंने कहा कि इस बजट में राजकोषीय घाटे और विकास की जरूरतों को संतुलित करने का बेहतरीन प्रयास किया गया।

अशोक गहलोत पर ली चुटकी
लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और गौरव गोगोई ने पेट्रोल-डीजल के अधिक दाम का मुद्दा उठाया। इसी दौरान सीतारमण ने भी राजस्थान विधानसभा में गलत बजट पढ़े जाने पर मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में पुराना बजट भाषण पढ़ दिया। कुछ देर तक वह पुराना बजट पढ़ते रहे, तभी जलदाय मंत्री महेश जोशी ने आकर CM के कान में कुछ कहा और वो ठिठक गए। गहलोत का भाषण रुका, तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद गहलोत ने सदन में माफी मांगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here