नगर में नही थम रहा चोरी का सिलसिला
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के वार्ड नंबर १ ४ स्थित आरएसएस भवन के पास स्थित प्रगतिशील कलार समाज के सामुदायिक भवन में चोरी की नीयत से घुसे दो नाबालिग युवकों को २५ जुलाई की दोपहर में सामाजिक पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों नाबालिकों को मौके पर बुलाई गई डायल १११२ पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया गया।
ताला ना टूटने पर चैनल गेट फैलाकर अंदर घुसे
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलार समाज भवन में पूर्व में भी अज्ञात चोरों द्वारा खिडक़ी दरवाजे, शौचालय के किवाड़ और पीछे का चैनल गेट चोरी करने की घटनाएं हो चुकी थीं। शनिवार की दोपहर कुछ स्थानीय लोगों ने संदिग्ध युवकों को भवन के आसपास मंडराते देखा। जब लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो दो नाबालिग युवक अंदर घुसे हुए थे। आरोपियों ने पहले मुख्य चैनल गेट का ताला तोडऩे का प्रयास किया लेकिन सफ लता नही मिलने पर गेट को नीचे से फैलाकर बनी संकरी जगह से अंदर प्रवेश कर गए। वे पेंचीस की मदद से पंखे व लाइट के लिए बिछाई गई विद्युत वायरिंग के तार काटकर खींच रहे थे। स्थानीय निवासियों ने तत्काल समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों ने तत्काल डायल ११२ को सूचना दी। उन्होंने मौके पर बताया कि करीब १० से अधिक अन्य नाबालिग व बालिग लोग इस गिरोह में शामिल हैं जो उन पर दबाव बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिलवाते हैं। क्षेत्र में लगातार असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे चोरी का डर बना रहता है। समाज के पदाधिकारियों और वार्डवासियों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कठोर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस का चोरो को नही है डर बिंदाश करते है घरो में चोरी-भावना कोसरकर
वार्डवासी श्रीमती भावना कोसरकर ने बताया कि यह हमारा सामाजिक भवन है यहां पर असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। बच्चे भी खेलते हैं सुबह से शाम तक यहां पर लोग घूमते हैं भवन की पहले भी कई चीज चोरी हो चुकी है आज दो बच्चे यहां पर दिखे। हमें दूर से उतना समझ तो नहीं आया परंतु आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना करें आकर देख तो बच्चे अंदर थे चोरी कर रहे थे। हम यहां पर घर छोडक़र नहीं जा सकते बहुत ज्यादा डर लगा हुआ है मंदिर भी जाना होता है तो घर में लॉक लगा कर जाते हैं। हमें सुरक्षित महसूस करवाना चाहिए पुलिस की इधर गश्त कम सुनाई आती है। हम लोगों को हर समय भय लगा हुआ है यह पूरा सुनसान इलाका पड़ता है।
पुलिस यदि कार्यवाही करें तो एक बड़े चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो सकता है – सुनील पिपरेवार
कलार समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील पिपरेवार ने बताया कि मुझे करीब १२.५ बजे श्रीति पालेवार का फोन आया कि भवन में चोर पकड़े हैं। हम थाने में सूचना देकर मौके पर पहुंचे अंदर दो नाबालिक बालक थे जो एक व्यक्ति के साथ आए हुए थे वह एक व्यक्ति तो भाग गया। इन्होंने भवन की विद्युत फि टिंग उखाड़ कर निकाल ली थी यह चैनल गेट को फैलाकर अंदर घुसे थे। भवन में पहले खिडक़ी शौचालय के दरवाजे चैनल गेट काट कर चोरी हो गए थे इन्होंने स्थानीय दुकान के नाम बता रहे हैं जहां यह सामान बेचते हैं। इन्होने बताया की इसके साथ कुछ बड़े लडक़े भी है जो इन पर दबाव डालकर चोरी करवाते हैं इस प्रकार का कृत्य बहुत दिनों से चल रहा है। दिनदहाड़े लोगों के घरों के सामने से सामान चोरी हो रहा है यह पढऩे लिखने वाले बच्चे हैं परीक्षा देकर आए थे तो इन्हें घर से दबाव डालकर यहां पर चोरी करने लाया गया ऐसा बच्चों का कहना है। पूर्व अध्यक्ष के द्वारा उस समय शिकायत की गई थी अभी हम पुलिस थाने जा रहे हैं यह १५ वर्ष के बच्चे हैं इनके गिरोह में और भी लोग हैं जो इन्हें लाते हैं। पुलिस यदि अच्छे से कार्यवाही करें तो एक बड़े चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो सकता है इनमें सुधार होना चाहिए। यह जो बच्चे हैं वह अपना पता बैगा मोहल्ला वार्ड नंबर एक बता रहे हैं
बाइट सुनील पिपरेवार अध्यक्ष
श्रीमती भावना कोसरकर









































