कमरे में विवाद के बाद छात्रा ने खाईं पेरासिटामोल की गोलियां

0

जिला अस्पताल में भर्ती

कन्या शिक्षा आवासीय परिसर गोंगलई की घटना

बालाघाट।
ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालाघाट नगर से लगे ग्राम गोंगलई स्थित कन्या शिक्षा आवासीय परिसर में एक छात्रा द्वारा अत्यधिक मात्रा में पेरासिटामोल की गोलियां खाने का मामला सामने आया। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल छात्रावास प्रबंधन ने जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय छात्रा मलाजखंड थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वह गोंगलई बालाघाट स्थित कन्या शिक्षा आवासीय परिसर में रहकर कक्षा सातवीं की पढ़ाई कर रही है। बताया गया कि 25 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे कमरे में किसी छात्रा से हुए विवाद के बाद तनाव में आकर उसने लगभग सात पेरासिटामोल टैबलेट का सेवन कर लिया।शाम करीब 5:30 बजे छात्रावास में उपस्थिति के दौरान अधीक्षिका ने छात्रा की तबीयत खराब देखी। पूछताछ करने पर छात्रा ने घटना के संबंध में बताते हुए पेरासिटामोल की गोलियां खाने की जानकारी दी। इसके बाद छात्रावास अधीक्षिका ने छात्रा को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।अस्पताल सूत्रों के अनुसार छात्रा की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। जांच का विषय यह है कि इस छात्रा के पास इतनी पेरासिटामोल की गोलियां कहां से आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here