कार्लसन को हराने के बाद भी दूसरे स्थान पर रहे प्रागनंदा

0

भारत के आर प्रागनंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी एफटीएक्स क्रिप्टो कप शतरंज में नार्वे के विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को पराजित किया है। प्रागनंदा और कार्लसन के बीच रेगुलेशन गेम के अंत में स्कोर 2-2 से बराबरी पर रहा। इसके बाद प्रागनंदा ने ब्लिट्ज टाईब्रेक में भी कार्लसन को हराया। इस जीत के बाद भी ज्यादा अंक होने के कारण खिताब कार्लसन को ही मिला। वहीं प्रागनंदा दूसरे स्थान पर रहे।
प्रागनंदा ने नार्वे के खिलाड़ी से लगातार तीन बाजियां जीती, जिनमें टाईब्रेक की दो बाजियां भी शामिल हैं। इनके बीच पहली दो बाजियां बराबरी पर रही थीं। इसके बाद कार्लसन ने तीसरी बाजी जीती पर प्रागनंदा ने चौथी बाजी जीतकर मुकाबले को टाईब्रेकर तक खींच दिया। इसके बाद टाईब्रेकर में दोनों बाजियां जीतकर कार्लसन को परास्त किया। इस जीत के बाद भी भारतीय खिलाड़ी को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा क्योंकि अंक अधिक होने के कारण कार्लसन शीर्ष पर आ गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here