केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जाएगा सम्मानित

0

वर्ष 2020 के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट और अति उत्कृष्ट सेवा के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा रहा है जिसमें बालाघाट जिला पुलिस बल के छह पुलिसकर्मी शामिल है।

जिला पुलिस बल के जिन पुलिसकर्मियों को या पदक मिल रहा है उनमें अति उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजे जाने वाले पुलिसकर्मियों में प्रधान आरक्षक शोभेन्द्र कुमार डहरवाल, प्रधान आरक्षक केशव सिंह मर्सकोले, प्रधान आरक्षक केशव माने सम्मानित होंगे।

इसी तरह उत्कर्ष सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में धनराज सिंह उईके, ज्ञानीराम बाहे और कविता मुरखे शामिल है।

यह पदक कर्तव्यनिष्ठ होकर उत्कृष्ट कार्य करने पर शासन द्वारा दिया जाएगा इस दौरान उनकी बीते कई वर्षों की सेवा और इसके दौरान किए गए कार्य के आधार पर दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here