केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड स्थित भाड़ज सर्कल पर अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (औडा) की ओर से निर्मित ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। 73.33 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस ओवरब्रिज के कार्यरत होने से प्रतिदिन हजारों वाहनों को यातायात समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस छह मार्गीय ओवरब्रिज की चौड़ाई 27 मीटर है। इस ब्रिज के निर्माण से उत्तर एवं मध्य गुजरात तथा सौराष्ट्र के यातायात में तेजी आएगी। ओवरब्रिज के लोकार्पण अवसर पर सहकारिता मंत्री जगदीशभाई विश्वकर्मा, अहमदाबाद मनपा आयुक्त श्री लोचन सेहरा और मनपा स्थाई समिति के अध्यक्ष हितेशभाई बारोट सहित कई विधायक और महानगर पालिका के पदाधिकारी उपस्थित रहे।










































