12वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी लैपटाप की राशि

0

कोरोना वायरस महामारी के कारण दो साल बाद तीन अक्टूबर को बेहतर प्रदर्शन करने वाले बारहवीं के छात्रों को लैपटाप की राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए उन्हें आगामी तीन अक्टूबर को राजधानी बुलवाया जा रहा है। विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए राशि खाते में ट्रांसफर की जाएगी। आगामी तीन अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद राशि विद्यार्थियों के खाते में ट्रांसर्फर करेंगे। जो भी विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते हैं, उनके लिए वेब लिंक के माध्यम से जुड़ने का अवसर होगा। विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित वर्ष 2021-22 की 12वीं परीक्षा में शासकीय और निजी स्कूलों में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए 25 हजार रुपये की राशि देंगे। प्रदेश में करीब 91617 विद्यार्थी है जिन्हें यह राशि दी जानी है। विभाग अब इन विद्यार्थियों के आनलाइन बैंक अकाउंट की जानकारी जुटा रहा है। जिला स्तर पर यह काम करने के निर्देश दिए गए हैं। कई स्कूलों के विद्यार्थियों के बैंक खाते गलत दर्ज हैं, जिन्हें सुधारा जा रहा है। 26 सितंबर तक जिला शिक्षा अधिकारियों को पोर्टल पर बैंक खातों की जानकारी दर्ज करनी है। जिन विद्यार्थियों को लैपटाप मिलना है उन्हें और अभिभावकों को तीन अक्टूबर को भोपाल पहुंचने की सूचना दी जा रही है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए आवास और परिवहन की सुविधा अलग से होगी। जिले में 2153 छात्र छात्राओं को यह राशि दी जानी है 300 सौ खाते अभी तक दुरस्त नहीं हो पाए हैं। स्कूलों से जानकारी मंगाकर तीन दिनों से खातों को दुरुस्त कराने में जुटा है। शिक्षा विभाग युद्ध स्तर पर इसके प्रयास कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here