केकेआर के वो 5 खिलाड़ी, जिनकी हो सकती है चांदी, गौतम गंभीर के प्लान में होंगे शामिल!

0

राहुल द्रविड़ भारत का हेड कोच बनने से पहले एनसीए में थे और युवा खिलाड़ियों को ग्रूम कर रहे थे। भारतीय टीम में अधिकतर खिलाड़ियों के गुरु वह पहले ही रह चुके थे। जब वह हेड कोच बने तो उनकी कोचिंग में वही जूनियर सीनियर टीम में आए। हालांकि, अब गौतम गंभीर उस पद पर हैं और उनके मन में भी कुछ खिलाड़ी होंगे, जिनके अंदर टीम इंडिया में बेहतर करने की संभावना होगी। अब जब गौतम गंभीर हेड कोच बन चुके हैं तो उनके केकेआर में पुराने शिष्य उम्मीद कर रहे होंगे कि टीम इंडिया के फ्यूचर प्लान में वे भी शामिल होंगे।

दिल्ली के हर्षित राणा कोलकाता नाइटराइडर्स के चैंपियन बनने में एक्स फैक्टर थे। इस दाएं हाथ के पेसर ने हर किसी को चौंकाया और बल्लेबाजी विकेटों पर धमाल करते हुए 13 मैचों में 19 विकेट झटके। इस दौरान उनके तेवर की चर्चा हर कोई करते नजर आया। वह दिल्ली के अपने सीनियर विराट कोहली और गौतम गंभीर की तरह आक्रामक रहे। गंभीर को उनके तेवर और प्रदर्शन दोनों ही पसंद आया होगा।

वेंकटेश अय्यर टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। कभी हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट माने जाते थे, लेकिन फिर किस्मत पलटी और वह टीम से बाहर हो गए। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। वह गेंद और बल्ले दोनों से धमाल कर सकते हैं। अगर टी20 इंटरनेशनल में उनकी वापसी होती है तो इस पर हैरानी नहीं होनी चाहिए।

2021 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं। 2019 और 2022 को छोड़ दिया जाए तो उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए पिछले सीजन 15 मैचों में 21 और 2023 में 14 मैचों में 20 विकेट झटके थे। टीम इंडिया के हेड कोच की निगाह जरूर उनके प्रदर्शन पर रही होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here