आपकी स्मार्टवॉच अब सिर्फ वक्त नहीं बताती। वह हार्ट रेट, ब्लड में ऑक्सीजन का स्तर, बॉडी टेंपरेचर यहां तक कि ब्लड प्रेशर भी ट्रैक कर सकती है। लेकिन क्या कोई स्मार्टवॉच ब्लड शुगर (Glucose) का स्तर नाप सकती है। इसका तकनीकी जवाब है- नहीं। अमेरिका के सरकारी प्रशासन FDA ने भी लोगों को चेतावनी दी है कि ऐसे गैजेट्स- स्मार्टवॉच और स्मार्ट रिंग पर भरोसा ना करें जो ब्लड शुगर नापने का दावा करते हैं। आखिर दिग्गज कंपनियों की क्या मजबूरी है। ऐपल, सैमसंग जैसे बड़े प्लेयर अबतक कोई ऐसी स्मार्टवॉच क्यों नहीं ला पाए हैं, जो ब्लड शुगर नाप सके। एक रिपोर्ट में इस बारे में विस्तार से बात की गई है।
techrepublic की रिपोर्ट के अनुसार, Apple, Samsung, Garmin और Oura जैसी स्मार्टवॉच– स्मार्टरिंंग बनाने वाली प्रमुख कंपनियां, ब्लड शुगर ट्रैकिंग पर काम कर रही हैं। ऐसी डिवाइस को लाने की योजनाओं पर काम चल रहा है जो किसी सुई या सेंसर का उपयोग किए बिना खुद से ब्लड शुगर नाप पाए। लेकिन मौजूदा समय में कोई भी ऐसी स्मार्टवॉच दुनिया में नहीं है जो अकेले अपने दम पर ब्लड शुगर नाप पाए। (REF. )













































