खरगोन में पानी की मांग को लेकर किसानों ने रोका खंडवा-वडोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग, वाहनों की लगी लंबी कतारें

0

खरगोन। जिले से गुजर रहे खंडवा-वडोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम बिलाली में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे किसानों ने नलों में तालाब का पानी छोड़ने की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिया। शुक्रवार सुबह ग्राम बिलाली सहित आसपास के सात गांव के किसान राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्रित हुए। किसानों ने अपने वाहन राजमार्ग पर अड़ा कर रास्ता जाम कर दिया। इससे राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।ज्ञात हो कि ग्राम बिलाली सहित आसपास के सात गांव के लोग पेयजल व सिंचाई के पानी को लेकर लंबे समय से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते नदी-नाले सूख गए हैं। इससे गर्मी की फसल के लिए सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा है और फसल सूखने की कगार पर है। वहीं पेयजल की समस्या भी लगातार बढ़ रही है। मवेशियों को पिलाने तक के लिए पानी की परेशानी आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here