खेत में गेहूं काट रही लड़की जंगली सूअर के हमले में घायल

0

खैरलांजी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम भानपुर में गेहूं काट रही एक लड़की पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया ।जंगली सूअर के हमले में घायल लड़की प्रतिमा पिता राजकुमार आमाडारे 21 वर्ष ग्राम भानपुर निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिमा कक्षा 12वीं तक पड़ी है जो अपने परिवार के साथ मजदूरी करती है 3 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे प्रतिमा गांव के अन्य महिलाओं के साथ शिवकुमार वाट के खेत में गेहूं काटने गई थी। खेत जंगल से लगा हुआ है। बताया गया है कि जब प्रतिमा गेहूं काट रही थी तभी जंगल तरफ से अचानक एक जंगली सूअर ने आकर प्रतिमा पर हमला कर दिया। प्रतिमा के चिल्लाने पर वहा गेहूं काट रहे अन्य लोग दौड़े और जंगली सूअर को भगाएं। जंगली सूअर के हमले में प्रतिमा घायल हो गई थी जिसे तुरंत ही 108 एंबुलेंस से वारासिवनी के अस्पताल में भर्ती किए थे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here