गौतम अडानी की झोली में गिरने वाली है बड़ी सीमेंट कंपनी, दूसरे दावेदार ने किया किनारा

0

नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की झोली में एक बड़ी सीमेंट कंपनी गिरने वाली है। अडानी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स दिवालिया हो चुकी जेपी सीमेंट कॉरपोरेशन को खरीदने के लिए अब एकमात्र दावेदार रह गई है। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंबुजा सीमेंट्स ने जेपी सीमेंट को खरीदने के लिए 580 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। एक दूसरी दावेदार माई होम ग्रुप 300 करोड़ रुपये की बोली लगाने के बाद इस प्रोसेस से बाहर हो गई है।

हालांकि जेपी ग्रुप की इस कंपनी की इनसॉल्वेंसी प्रोसेस अब भी अधर में लटका हुआ है। इसी वजह यह है कि अंबुजा की बोली कंपनी की 880 करोड़ रुपये की लिक्विडेशन वैल्यू से कम है। लेंडर अब ज्यादा ऑफर के लिए अडानी ग्रुप के साथ बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले साल नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL) ने 227 करोड़ रुपये को बोली लगाई थी लेकिन लेंडर्स ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

लिक्विडेशन वैल्यू

इससे पहले नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने जेपी ग्रुप की होल्डिंग कंपनी जेपी एसोसिएट्स के लिए अडानी ग्रुप की 14,535 करोड़ रुपये के रेजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी थी। अमूमन, अगर किसी कंपनी के लिए आई बोली उसकी लिक्विडेशन वैल्यू से कम होती है तो लेंडर्स लिक्विडेशन को फेवर करते हैं। जेपी सीमेंट के रेजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने 3,361 करोड़ रुपये के दावों को एडमिट किया था। इसमें सिक्योर्ड क्रेडिटर्स के 2,892 करोड़ रुपये और अनसिक्योर्ड क्रेडिटर्स के 469 करोड रुपये शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here