ग्राम पंचायत थानेगॉव व सिकन्द्रा पहुॅच एप्रोच मार्ग का किया जाये निर्माण

0

ग्राम पंचायत थानेगॉव से सिकन्द्रा मार्ग को जोडऩे वाला मार्ग कच्चा है। यह मार्ग एप्रोच मार्ग है। जिसका निर्माण होने से बस्ती में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। हालाकि पंचायत इस मार्ग के निर्माण के लिये प्रयासरत है। इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये ग्रामीण रामदास बाहेश्वर ने बताया कि मार्ग में गिट्टी उखड़ गई है। हम लोग कई बार इस मार्ग का इस्तेमाल अपनी खेती कार्य के लिये करते है। बैलजोड़ी सहित गाड़ा ले जाने पर इस कच्चे मार्ग पर काफी परेशानी होती है। हम यही चाहते है कि मार्ग का शीघ्र निर्माण होना चाहिये। वही ग्रामीण पारिसलाल जगने ने बताया कि मार्ग की हालत काफी जर्जर है। यह मार्ग कच्चा है जो थानेगॉव पंचायत के वार्डं नं.१ के अंर्तगत आता है। हम लोगों को आना जाना पड़ता है तो हम लोग घेरे से जाते है। अगर इस मार्ग का निर्माण हो जाये तो हम किसानों को काफी राहत मिलेगी।
इनका कहना है –
इस संबंध में दूरभाष पर पद्मेश को जानकारी देते हुये ग्राम सरपंच लक्ष्मीकांत बैस ने बताया कि मार्ग का शीघ्र निर्माण होने वाला है। हमने पूर्व समय ही प्रस्ताव ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here