बालाघाट/ मलाजखंड थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम भीमा में इसी ग्राम के एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 18 अगस्त को 10:30 बजे करीब यह घटना उस समय हुई जब यह युवक अपने घर में अकेला था और परिवार के लोग खेत चले गए थे मलाजखंड पुलिस ने मृतक युवक तामेश पिता धरमलाल सोनेकर 23 वर्ष का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सोप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तामेश सोनेकर अर्थ फोकस संस्था( एन जी ओ) में काम करता था ।जिसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई भी है। परिवार के लोग खेती किसानी करते हैं। 18 अगस्त को सुबह तामेश सोनेकर घर में था ।परिवार के लोग कृषि कार्य करने के लिए खेत चले गए थे। 10:30 बजे करीब तामेश का बड़ा पिता संतराम सोनेकर घर के बोदे चराने के लिए छोड़ने के लिए आया। तब उसने घर का दरवाजा खुला देखा। आवाज लगाने पर भी कोई नहीं बोल रहा था। घर के अंदर उसका भतीजा तामेश छप्पर में फांसी में लटका हुआ। तामेश ने पीले रंग की नायलॉन की रस्सी का फंदा बनाकर लकड़ी की म्याल बांध कर फांसी लगा दी थी और वह झटपटा रहा था। संतराम ने पासपड़ोस वालों को बुलाया और तामेश को नीचे उतारे और उसके पैरों को तेल लगाए किंतु कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसकर माता-पिता परिवार के अन्य लोग भी आ गए। संतराम सोनेकर द्वारा की गई रिपोर्ट पर मलाजखंड पुलिस ने ग्राम भीमा पहुंचकर मृतक तामेश का शव अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कार्यवाही बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। तामेश ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की अभी पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है किंतु किसी आर्थिक परेशानी की वजह से फांसी लगाने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।मलाजखंड पुलिस धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर आगे जांच कर रही है।










































