ग्वालियर। शहर के कैंसर पहाड़ी स्थित महात्मा गांधी लॉ कालेज के पास से अपहृत छात्रा ने थाने में अपनी मर्जी से जाने की बात से साफ इंकार किया है। छात्रा का कहना है- जीतू तोमर (रिश्ते का मामा) उसका दोस्त था। दोस्ती को वह प्यार समझ बैठा और शादी के लिए दबाव बनाने लगा।
छात्रा का अपहरण कर ले गया था लखनऊ
अपहरण कर वह उसे लखनऊ ले गया। यहां होटल में उसने डराकर साथ बैठाया। मोबाइल से वीडियो रिकार्ड किया। वह खुद ही बोलता रहा कि वह उसकी गर्लफ्रेंड है, अपनी मर्जी से आई है। उसने बोलने के लिए कहा था- लेकिन छात्रा ने कुछ नहीं बोला। अब पुलिस छात्रा के कोर्ट के समक्ष धारा 164 के कथन कराएगी। आरोपित पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ चल रही है।










































