घर पर सो रही महिला को जहरीले सांप ने काटा

0

बरसात के सीजन शुरू होते ही सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी है।जिसके चलते आए दिन सर्पदंश के मामले सामने आ रहे हैं।इसी बीच लालबर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुरझड़ में एक 35 वर्षीय महिला को जहरीले दांडेकार सांप ने काट लिया है। जहा सर्पदंश की इस घटना में गंभीर रुप से घायल हुई महिला को उसके परिजनों ने झाड़-फूंक कराने के बाद जिला अस्पताल में लाकर उपचार के लिए भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी हैं।

पैर को झटकारा तो सांप ने काटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजवंती पति राजू बिरनवार 35 वर्ष मुरझड़ निवासी है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह खाना खाने के बाद सो गई थी। तभी रात में उसके बिस्तर में डांडेकार सांप घुस गया और उसके पैर पर चढ़ रहा था।जब महिला ने साँप को देखा तो वहां घबरा गई औऱ उंसने ज़ोर से पैर को झटकाई तो सांप ने उसके पैर में काट लिया। जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल ही उसे गांव में झाड़-फूंक करने वाले के पास लेकर गए जहा उसकी तबियत में सुधार ना आने पर उसके परिजन उसे मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उनके परिजनो के बयान दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है वही मामले की अग्रिम विवेचना के लिए प्रकरण संबंधित थाना पुलिस को भिजवा दिया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here