चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा जापान का अंतरिक्ष यान, भारत के चंद्रयान की तरह मिलेगी कामयाबी? जानें कब करेगा लैंड

0

जापान की ओर से चांद को लेकर चलाए जा रहे मिशन में एक बड़ी कामयाबी मिली है। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA की ओर से विकसित किया गया चंद्रमा लैंडर ‘मून स्नाइपर’ ने क्रिसमस के दिन चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया। यह एक मील का पत्थर है जो पहली बार चंद्रमा की सतह पर एक रोबोटिक एक्सप्लोरर को उतारने के लक्ष्य के करीब लाता है। अपने वर्तमान पथ के हिसाब से लगभग 6 घंटे 40 मिनट में यह चंद्रमा का एक चक्कर पूरा कर रहा है।

अगले कुछ हफ्तों में यह लैंडर धीरे-धीरे कक्षा के अंदर जाएगा। जनवरी में यह अंतरिक्ष यान एक ऐतिहासिक टचडाउन प्रयास करेगा। सफल होने पर जापान चंद्रमा पर पहुंचने वाला पांचवां और 21वीं सदी में उतरने वाला तीसरा देश बन जाएगा। 21वीं सदी में चंद्रमा पर भारत और चीन ही जा सके हैं। जापान का रोबोटिक एक्सप्लोरर एक पिनपॉइंट लैंडिंग की कोशिश करेगा, जिसका लक्ष्य सटीकता के साथ सॉफ्ट लैंडिंग करना होगा। चांद पर उतरने के बाद यह चंद्रमा की चट्टानों के बारे में डेटा इकट्ठा करेगा। यह डेटा वैज्ञानिकों को चंद्रमा के गठन को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here