Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 17 August 2026: दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 17 August 2026 : चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज दो दिन बाद बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव दोपहर तक 1% बढ़कर यानी 2364 रुपये उछाल के साथ 2,38,288 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,35,924 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,39,290 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 65.89 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 17 अगस्त 2026
बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)
| चांदी की शुद्धता | 1 किलो | 1 औंस | 1 तोला |
|---|---|---|---|
| 999 फाइन | ₹239290 | ₹6784 | ₹2791 |
| 925 स्टर्लिंग | ₹221343 | ₹6275 | ₹2582 |
| 900 कॉइन | ₹215361 | ₹6105 | ₹2512 |
| 800 जर्मन | ₹191432 | ₹5427 | ₹2233 |
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)
| शहर | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|
| दिल्ली | ₹250000 |
| मुंबई | ₹250000 |
| कोलकाता | ₹250000 |
| चेन्नई | ₹255000 |
| पटना | ₹250000 |
| लखनऊ | ₹250000 |
| अयोध्या | ₹250000 |
| मेरठ | ₹250000 |
| कानपुर | ₹250000 |
| गाजियाबाद | ₹250000 |
| नोएडा | ₹250000 |
| गुरुग्राम | ₹250000 |
| चंडीगढ़ | ₹250000 |
| जयपुर | ₹250000 |
| लुधियाना | ₹250000 |
| गुवाहाटी | ₹250000 |
| इंदौर | ₹250000 |
| अहमदाबाद | ₹250000 |
| सूरत | ₹250000 |
| वडोदरा | ₹250000 |
| नागपुर | ₹250000 |
| पुणे | ₹250000 |
| नासिक | ₹250000 |
| बैंगलोर | ₹250000 |
| भुवनेश्वर | ₹255000 |
| रायपुर | ₹250000 |
| हैदराबाद | ₹255000 |
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी ₹6,000 टूटकर ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर आ गई। इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी ₹2,46,000 प्रति किलोग्राम पर थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी मामूली गिरावट के साथ 65.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार घटाए जाने के कारण शुक्रवार को वायदा बाजार में भी चांदी की कीमतों पर दबाव रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी का कॉन्ट्रैक्ट ₹836 यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर ₹2,36,999 प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि, न्यूयॉर्क के वैश्विक बाजार में चांदी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 65.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।




















































