चाचा के साथ अवैध संबंध के शक मे΄पति द्वारा आग के हवाले की गई महिला की मौत

0


पोनी / बालाघाट (पद्मेश न्यूज)। चाचा के साथ अवैध संबंध होने के शक में  पति द्वारा आग के हवाले की गई महिला  की मौत हो गई। मृतिका श्रीमती भागरती सैय्याम 32 वर्ष  ग्राम पोंनी निवासी है। इस महिला की हत्या करने का प्रयास करने के आरोप में उसके पति पुरुषोत्तम पिता बिसन सिंह सैयाम 40 वर्ष ग्राम पोनी निवासी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पोनी  निवासी भागरती बाई का मायका ग्राम कुमादेही का है। बताया गया है कि भागवती बाई अपने पति पुरुषोत्तम सैय्याम के साथ खेती मजदूरी करती थी। शादी के कुछ साल बाद से पुरुषोत्तम सैयाम पत्नि भागरती बाई के चरित्र पर शक कर उसे कहता था कि तेरे चाचा के साथ अवैध संबंध है। इसी को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहता था।  24 जुलाई को भागवती बाई घर मे थी  तब पुरुषोत्तम सैय्याम ने  भागवती से बोला कि तेरा अपने  चाचा के साथ अवैध सम्बंध है तुझे मैं नहीं रखना चाहता, मैं दूसरी औरत लाऊंगा इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ और पुरुषोत्तम ने आवेश में आकर पत्नी भागरती की हत्या करने घर में रखी मिट्टी तेल से भरी डबकी का मिट्टी तेल, भागरती के ऊपर उड़ेल दिया और माचिस से आग  लगा दी थी। आग से झुलसी भागरती को बिरसा के अस्पताल में भर्ती किया गया था।भागरती बाई द्वारा दिए गए कथन के आधार थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने भागरती के पति पुरुषोत्तम सैय्याम 40 वर्ष के विरुद्ध धारा 307 326 498 भारतीय दंड विधान के तहत अपराध दर्ज किये और इस मामले में पुरुषोत्तम सैयाम को गिरफ्तार कर लिया जो इन दिनों बैहर जेल में है। आग से झुलसी भागरती बाई को उसके मायके वालों ने कुमादेही ले गये थे। 31 जुलाई को भागरती बाईं की मौत हो गई । मलाजखंड पुलिस ने भागरती बाई की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिए और मर्ग जांच उपरांत इस मामले में उसके पति पुरुषोत्तम  के विरुद्ध धारा 302 भादवि का इजाफा किया गया  है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here