चावल घोटाले में संचेती राइस मिल का अकाउंटेंट गिरफ्तार

0

कोर्ट ने अकाउंटेंट को पुलिस रिमांड पर भेजा,बाकि ६ आरोपी जेल दाखिल

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। भारतीय खाद्य निगम के बहुचर्चित चावल घोटाले में पुलिस को एक और बड़ी सफ लता मिली है। मामले की जांच कर रही एसआईटी पुलिस टीम ने इस घोटाले में संचेती राइस मिल के अकाउंटेंट को नया आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रिमांड अवधि समाप्त होने पर न्यायालय में पेश किए गए अन्य ६ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पूछताछ में धाराया एक नया आरोपी
विशेष जांच टीम के द्वारा चावल घोटाले में लगातार आरोपी बना कर रिमांड में पूछताछ की जा रही थी। ऐसे में छह आरोपी पूर्व से रिमांड पर थे जिसमें पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में नए आरोपी अकाउंटेंट संचेती राइस मिल को गिरफ्तार किया हैं। जिसे न्यायालय में पेश कर अकाउंटेंट को पूछताछ के लिए न्यायालय ने पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।

यह ६ आरोपी जेल भेजे गए

घोटाले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए ६ आरोपियों की पुलिस रिमांड अवधि ३ अगस्त को समाप्त होने पर उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सभी ६आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं, इसमें पूर्व मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश पिता स्व. सरोज कावरे निवासी बघोली, राजेश पिता लूनकरण संचेती निवासी नेहरू चौक वार्ड नं.१५ वारासिवनी, गोपाल पिता हीरालाल ठाकुर निवासी आवलाझरी, विनोद पिता गोपाल दत्त शर्मा निवासी चित्रगुप्त नगर वार्ड नं.६ बालाघाट, सोनू पिता बालकृष्ण जैन निवासी जेतो जिला फरीदकोट पंजाब, कुंजबिहारी पिता जगलाल पटले निवासी नैतरा शामिल हैं।

पूछताछ में खुलेंगी घोटाले की और परतें

जानकारी अनुसार संचेती राइस मिल के अकाउंटेंट से रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी से पूछताछ के बाद एफ सीआई चावल घोटाले से जुड़े कई अन्य अहम सुराग और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। पुलिस इस पूरे सिंडिकेट के नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की कडियों को जोडऩे में जुटी हुई है। मामले में आगे भी कई बड़ी गिरफ्तारियों होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
0000000000000000000000कोर्ट ने अकाउंटेंट को पुलिस रिमांड पर भेजा,बाकि ६ आरोपी जेल दाखिल

0000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here