मंदिर तोड़कर बनाए मस्जिदों पर हिंदू नहीं मांगें हक’, पूर्व पाकिस्तानी उच्‍चायुक्‍त गुजरात विवाद में कूदे, द‍िया ‘ज्ञान

0

इस्लामाबाद: नई दिल्ली में उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल बासित ने 1991 के कानून का हवाला देते हुए कहा है कि मंदिरों को तोड़कर बनाए गये मस्जिद पर हिंदुओं को हक नहीं मांगना चाहिए। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि ‘भारत 500-600 वर्ष पहले बने मस्जिदों को मंदिर में तब्दील करने की कोशिशें हो रही हैं और उत्तर प्रदेश में बहुत सारे मस्जिदों को तोड़ा गया है।’

उन्होंने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश में बहुत सारी मस्जिदें चाहे ज्ञानबापी हों या संभल मस्जिद हों और भी दूसरे मस्जिद हैं, मध्य प्रदेश में भी इस तरह के मामलात चल पड़े हैं, इसी तरह के और भी राज्यों में जो हिंदू बेल्ट हैं, जिन्हें काउ बेल्ट कहा जाता है, अब ये गुजरात में भी मामलात शुरू हो गये हैं।’ अब्दुल बासित उन रिपोर्ट्स का हवाला देकर बात कर रहे थे जिनमें मंदिर तोड़कर बनाए गए मस्जिदों को फिर से मंदिर बनाने की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here