छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आज

0

नगर मुख्यालय के पांढरवानी रोड़ स्थित लॉन में २३ फरवरी को प्रगतिशील कुनबी समाज की ब्लाक स्तरीय बैठक संपन्न हुई। यह बैठक प्रगतिशील कुनबी समाज लालबर्रा ब्लाक अध्यक्ष दिनेश फुंडेकर सहित अन्य पदाधिकारियोंं की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। आयोजित बैठक में २४ फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाने, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करने, समाजोत्थान सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले भारत के महान राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी। साथ ही विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। इस तरह से प्रगतिशील कुनबी समाज लालबर्रा के द्वारा २४ फरवरी को प्रात: ११ बजे से छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम प्रगतिशील कुनबी समाज पूर्व जिलाध्यक्ष झीटूलाल कानतोड़े के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ज्ञानीराम अंगुरे की अध्यक्षता में संपन्न होगा। चर्चा में प्रगतिशील कुनबी समाज लालबर्रा के पदाधिकारियों ने बताया कि मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले भारत के महान राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती २४ फरवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी जिसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए २३ फरवरी को बैठक आयोजित की गई थी जिसमें निर्णय लिया गया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम स्थल से छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवंत झाकियों के साथ डीजे की धुन पर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जो नगर मुख्यालय का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी जिसके बाद मंचीय कार्यक्रम एवं छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here