नई दिल्ली: नीट यूजी पेपर लीक मामले पर घमासान जारी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब कांड हो जाता है उसके बाद प्रधानमंत्री नजर रखना क्यों शुरू करते हैं? लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, 2024 में भी हुआ तब भी प्रधानमंत्री ने निगरानी नहीं रखी फिर 2026 में लीक हो गया। अब जब भी कोई पेपर लीक होगा तो क्या प्रधानमंत्री इस्तीफा देंगे? क्या इसकी जिम्मेदारी लेंगे?
पवन खेड़ा बोले- आज की जवाबदेही किसकी है
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आगे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अब तो धर्मेंद्र प्रधान की कोई जिम्मेदारी अब बन नहीं रही। सुना है नीट यूजी रीटेस्ट में अब एयर फोर्स का इस्तेमाल करने वाले हैं तो क्या अब रक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगें? आज की जवाबदेही किसकी है? बीते हुए कल की जवाबदेही पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी की है आज की किसकी है? जिन बच्चों का भविष्य तबाह हो गया उनको जवाब कौन देगा?










































