जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन का पुन: शुरू हुआ संचालन

0

कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद रेल विभाग ने जबलपुर से चांदाफोर्ट तक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन एक बार फिर से शुरू कर दिया है।

जिसका संचालन 30 जून से शुरू किया गया। जहां गुरुवार की सुबह जबलपुर रेलवे स्टेशन से चांदाफोर्ट स्टेशन के लिए रवाना हुई जो करीब 9:30 बजे बालाघाट रेलवे स्टेशन पहुंची जहां से करीब 10 बजे गोंदिया के लिए इस स्पेशल ट्रेन को रवाना किया गया।

आपको बताएं कि पहले ही दिन यह ट्रेन इस मार्ग पर एक घंटा देरी से चली। जिससे आगामी स्टेशनों के लिए बालाघाट से इस ट्रेन को महज 5 सवारी मिली।

बालाघाट रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे मंडल द्वारा जबलपुर से चांदाफोर्ट स्टेशन और चांदाफोर्ट स्टेशन से जबलपुर के लिए सप्ताह में 3 दिन इस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परीसंचालन पूर्व की भांति किया गया है।

जिसका परीसंचालन सप्ताह में मंगलवार गुरुवार और शुक्रवार को किया जाएगा सुबह जबलपुर से चांदाफोर्ट स्टेशन के लिए रवाना होगी जो इन 3 दिन में 8:55 पर बालाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुबह 9 बजे गोंदिया चांदाफोर्ट स्टेशन के लिए रवाना होगी। सप्ताह के इन्ही 3 दिन में गाड़ी चांदाफोर्ट रेलवे स्टेशन से बालाघाट के लिए प्रस्थान करेगी जो अपने निर्धारित समय 18:35 बजे बालाघाट स्टेशन पहुंचेगी वहीं 18:40 पर यह ट्रेन जबलपुर के लिए प्रस्थान करेगी। ज्ञात हो कि बालाघाट मार्ग से अब तक महज रीवा इतवारी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा था लेकिन अब चांदाफोर्ट शुरू होने से जिले वासियों को जबलपुर के लिए दो ट्रेनों की सौगात मिल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here