जल मुर्गी पकड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0

दक्षिण सामान्य वन मंडल वन परीक्षेत्र वारासिवनी कार्यालय की डोंगरगांव बीट के भाग-2 के कक्ष क्रमांक 520 स्थित ग्राम कासपुर के तालाब में जल मुर्गी को जाल लगाकर पकड़ने के दो फरार आरोपियों को वन विभाग ने 19 जून को गिरफ्तार कर वारासिवनी न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 1 महीने पूर्व 12 मई कि सुबह वन परीक्षेत्र अधिकारी कार्यालय को मुखबिर सूचना मिली की ग्राम कासपुर स्थित जंगल में बने तालाब में कुछ व्यक्तियों के द्वारा जाल एवं चौवड़ी लगाकर जल मुर्गी को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिस पर वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंच कर देखा तो डोंगरगांव बीट के भाग 2 के कक्ष क्रमांक 520 स्थित तालाब में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा जाल बिछाकर चौवड़ी लगाई गई थी। जिसमें एक जल मुर्गी फस गई थी जिसे वन विभाग के द्वारा बरामद कर जाल की जब्ती बनाई गई और आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर अज्ञात के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर जल मुर्गी को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। जिसके बाद से अज्ञात आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी तभी मुखबिर सूचना पर वन विभाग के द्वारा ग्राम मंगेझरी के सालईटोला निवासी 53 वर्षीय धनपाल पिता फूलचंद सोनवाने एवं कासपुर के आमाटोला निवासी 36 वर्षीय संतलाल पिता प्रेमलाल गोमासे को उनके निवास स्थल से गिरफ्तार कर वन विभाग कार्यालय में लाकर पूछताछ की गई। जिसमें उनके द्वारा जाल लगाकर जल मुर्गी को पकड़ना स्वीकार किया गया। जिस पर वन विभाग के द्वारा उन्हें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 (1) (5) धारा 2 का 16बी धारा 9 39 50 51 52 के तहत गिरफ्तार कर वारासिवनी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।

वनपाल ताराचंद डोंगरे ने पदमेंश से चर्चा में बताया कि 12 मई 2023 को जल मुर्गी पकड़ने का मामला सामने आया था। जिसमें वन विभाग के द्वारा मौके पर पहुंचकर जल मुर्गी बरामद कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया था। वही मामले में अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी तभी मुखबिर सूचना पर दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई जिन्होंने जुर्म कबूल किया। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था यहां से न्यायालय ने उनका जेल वारंट बना दिया है अब उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here