उत्तर प्रदेश में प्रीपेड बिजली मीटर की व्यवस्था खत्म हो चुकी है और जिनके यहां प्रीपेड मीटर लगे थे, उन्हें भी पोस्टपेड मीटर की तरह ही बिजली बिल मिलेगा। यह बिल UPPCL ऐप, SMS और WhatsApp के जरिए प्राप्त किया जा सकेगा। इसे लेकर लोगों को अलग-अलग माध्यमों से सूचित भी किया जा रहा है। जून 2026 में आपको अपने प्रीपेड मीटर का बिल कहां मिलेगा, इस बारे में आप डिटेल में यहां पढ़ सकते हैं। हालांकि, अब सवाल उठता है कि जून के शुरुआती 10 दिनों में आने वाले बिल को भरा कहां जा सकेगा?
गौरतलब है कि आप आसानी से अपने फोन पर ही इसे भर पाएंगे। इसके लिए आप UPPCL ऐप का इस्तेमाल करें, तो सबसे अच्छा रहेगा। दरअसल सीधे ऐप से बिल भरने पर किसी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगता और बिजली विभाग के सर्वर पर आपका अमाउंट जल्दी अपडेट होता है। आप चाहें तो जून के महीने में आने वाला बिजली बिल पेमेंट ऐप्स के जरिए भी भर सकते हैं। हालांकि, थर्ड पार्टी ऐप्स पर एक्स्ट्रा चार्ज और पेमेंट देर से अपडेट होने की समस्या हो सकती है।













































