ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

0

बालाघाट /
गोंदिया रेलवे लाइन पर स्थित सरेखा रेल्वे फाटक मैं अचानक एक महिला ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई ।10 मार्च की शाम 5:00 बजे घटना उस समय हुई, जब ट्रेन गोंदिया से बालाघाट आ रही थी। अज्ञात घायल महिला को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मार्च की शाम 5:00 बजे गोंदिया से जबलपुर जाने वाली ट्रेन क्रमांक 51708 जब बालाघाट रेलवे स्टेशन आने सरेखा रेलवे फाटक पार कर रही थी। तभी एक महिला अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। सम्भवतः यह महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। इस महिला के ट्रेन के चपेट में आने से ट्रेन अचानक रुक गई ।इसी दौरान रेलवे स्टेशन में रेलवे कर्मचारी सुनील कुमार जो ड्यूटी कर रहे थे वे भी मौके पर पहुंचे गये।ट्रेन का चालक नीचे उतरा जिसने सुनील कुमार के सहयोग से ट्रेन के नीचे घायल पड़ी एक महिला को बाहर निकाले। इस महिला के सिर में चोट आई थी और वह घायल और बेहोश हो गई थी ।इस महिला को उसी ट्रेन से रेलवे स्टेशन लाया गया और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट भर्ती किया गया है। यह महिला बोलने की स्थिति में नहीं है। जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष बताई गई है। जिला अस्पताल पुलिस ने इस महिला के परिजनों के संबंध में आसपास के पुलिस थाना को सूचित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here