ट्रेन में मिलेगी अपनी पसंद की सीट, अपनाएं ऑनलाइन टिकट बुक करने का ये तरीका, समझें स्टेप्स

0

: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप ट्रेन में लोअर बर्थ बुक करना चाहते हैं लेकिन आपको सबसे ऊपरी सीट अलॉट कर दी जाती है। दरअसल अगर आप IRCTC की ऐप या वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय सही ऑप्शन्स पर क्लिक करें, तो आप अपनी पसंदी की सीट बुक कर सकते हैं। यह तरीका खास तौर पर तब काम आता है जब घर का कोई बुजुर्ग सदस्य ट्रेन से यात्रा कर रहा हो। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि उन्हें सही सीट अलॉट हो।

इसके अलावा अगर आपको ट्रेन में अपनी पसंद की सीट मिल जाए, तो किसी से सीट बदलने का अनुरोध भी नहीं करना पड़ता। गौरतलब है कि IRCTC की वेबसाइट पर करीब 5 ऐसे ऑप्शन मिल जाते हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाए, तो पसंदीदा सीट मिलने के चांस काफी हद तक बढ़ जाते हैं। इनमें बर्थ प्रेफरेंस सेट करना, कंसेंट ऑप्शंस का इस्तेमाल करना और मास्टर लिस्ट में प्रेफरेंस सेट करने जैसे तरीके शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here