डबल मनी मामला 13 जून तक बढ़ी रिमांड,तीन आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका हुई खारिज !

0

जिले के बहुचर्चित किरनापुर लाजी डबल मनी मामले सभी 11 आरोपियों की सुनवाई के दौरान बालाघाट जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 3 आरोपियों की जमानत रद्द की वही अन्य आरोपियों को 13 जून तक जेल में रहने का आदेश दिया।

पैसों को डबल करने के मामले में गिरफ्तार सोमेंद्र कंकरायने सहित 11 आरोपियों को जेल में ही रहना पड़ेगा । सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में इन दिनों बालाघाट जेल में है । जो 18 मई से 30 मई तक न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं।

30 मई को विद्वान अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की अदालत में जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन आरोपियों की विद्वान अदालत में उपस्थिति दर्ज कराई गई।

आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा अवधि 13 जून तक बढ़ा दी है। विद्वान अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान तीन आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई वही गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे एक आरोपी की भी विद्वान अदालत ने जमानत याचिका खारिज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here