डब्ल्यूडब्ल्यूई के चेयरमैन विन्स मॅकमहन ने रिटायरमेंट का किया ऐलान

0

डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया से शनिवार को चौंकाने वाली खबर मिली। डब्ल्यूडब्ल्यूई के चेयरमैन विन्स मॅकमहन ने ऐलान किया है कि वह अब रिटायरमेंट ले रहे हैं। 77 साल के विन्स मॅकमहन डब्ल्यूडब्ल्यूई के चेयरमैन और सीईओ थे, जिन्होंने इस रेसलिंग को मशहूर करने में एक बड़ा रोल अदा किया है। विन्स मॅकमहन ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। रिटायरमेंट का ऐलान उस वक्त किया गया जब कुछ दिन पहले ही उनपर आरोप लगे थे।
विन्स मॅकमहन ने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं और अब वक्त है कि मैं डब्ल्यूडब्ल्यूई के सीईओ और चेयरमैन पद से रिटायर हो जाऊं. इतने साल तक मेरे लिए यह सफर बेहतरीन रहा, जहां डब्ल्यूडब्ल्यूई को हमने एक नए मुकाम पर पहुंचाया। मैं अपने परिवार, फैन्स और सभी साथियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
मॅकमहन ने कहा कि फैंस ने डब्ल्यूडब्ल्यूई को अपने घर में जगह दी, हर हफ्ते हमारे लिए वक्त निकाला जो एक बड़ी बात है। हमारी ग्लोबल ऑडियंस ने हमें काफी पसंद किया, कई देशों में हमारे सुपरस्टार्स का जलवा रहा। जो एक बड़ी उपलब्धि थी। अब यही सवाल है कि मॅकमहन के रिटायरमेंट के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई का चेयरमैन कौन बनेगा। सबसे पहला नाम मॅकमहन की बेटी का आता है, जो अभी कार्यकारी चेयरमैन हैं और लंबे वक्त से डब्ल्यूडब्ल्यूई का कामकाज देख रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here