Free Bus Travel Scheme: टीवीके प्रमुख विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार और 3 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का ऐलान किया। जानिए परंदूर एयरपोर्ट परियोजना पर फैसला।TVK Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता सी. जोसेफ विजय ने महिलाओं और किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने अपने प्रमुख चुनावी वादों को रेखांकित करते हुए महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना का दायरा बढ़ाने और सालाना तीन मुफ्त रसोई गैस (LPG) सिलेंडर देने का ऐलान किया है।
इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय किसानों के भारी विरोध को देखते हुए विवादित परंदूर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना (Parandur Greenfield Airport Project) को भी रद्द करने की बात कही है।
महिलाओं और परिवारों के लिए मुख्य घोषणाएं
विजय ने घोषणा की कि उनकी नीतियों के तहत राज्य की महिलाओं को परिवहन और घरेलू खर्च में सीधी राहत दी जाएगीबस यात्रा योजना का विस्तार: अब तक सीमित बसों में मिलने वाली नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा को डीलक्स और एक्सप्रेस बस सेवाओं में भी लागू किया जाएगा।
3 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर: हर पात्र परिवार को साल में तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। विजय ने स्पष्ट किया कि इसकी सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों (DBT) में जमा की जाएगी।
किसानों के विरोध के बाद परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने का फैसला
चेन्नई के पास प्रस्तावित परंदूर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का स्थानीय किसान और ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे थे। किसानों का कहना था कि इस परियोजना से उनकी उपजाऊ कृषि भूमि और आवास छीन जाएंगे। विजय ने जनभावनाओं और किसानों की मांग का समर्थन करते हुए इस परियोजना को पूरी तरह रद्द करने की घोषणा की है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य में महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा के समय में वृद्धि की है। उन्होंने रविवार को घोषणा की कि अब यह निशुल्क यात्रा 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक की जा सकेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।










































