तार वाले ईयरफोन का क्रेज लौटा, सेल में 20% उछाल, गैजेट गुरु राजीव मखनी ने बताया क्‍यों खरीद रहे लोग?

0

 तार वाले ईयरफोन जिन्‍हें दुन‍िया लगभग भुला चुकी थी, उन्‍होंने जबरदस्‍त वापसी की है। लगातार पांच साल ग‍िरावट देखने के बाद दुनियाभर में वायर्ड (तार वाले) ईयरफोन की सेल में 20 फीसदी की जबरदस्‍त उछाल आया है। गैजेट गुरु राजीव मखनी ने इस क्रेज और ट्रेंड के 4 कारण बताए हैं। तार वाले ईयरफोन की बिक्री का एक प्रमुख कारण बैटरी और चार्जिंग से झंझट से मुक्‍ति‍ है। राजीव के अनुसार, स्‍वास्‍थ्‍य भी इन्‍हें फ‍िर से अपनाने की वजह बन रहा है, आइए जानते हैं।मार्केट रिसर्च फर्म ‘सिरकाना’ (Circana) के आंकड़ों (ref.) के अनुसार, पिछले साल यानी 2025 में ही वायर्ड ईयरफोन की कमाई 3 फीसदी बढ़कर करीब 15 मिलियन डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) पहुंच गई थी। इस साल 2026 के शुरुआती महीनों में इसमें और भी तेजी देखी गई है।
मार्केट रिसर्च फर्म ‘सिरकाना’ (Circana) के आंकड़ों (ref.) के अनुसार, पिछले साल यानी 2025 में ही वायर्ड ईयरफोन की कमाई 3 फीसदी बढ़कर करीब 15 मिलियन डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) पहुंच गई थी। इस साल 2026 के शुरुआती महीनों में इसमें और भी तेजी देखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here