तालाब में मरी सैकड़ों मछली,मछुआरों ने बताया कम हुआ तालाब में पानी का आक्सीजन लेवल

0

शहर के बूढ़ी क्षेत्र स्थित आमा तालाब में बड़ी तादाद में मछलियों के मरने से अत्यधिक बदबू फैलने के कारण आसपास के लोगों द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय जागरूक लोगों को दी गई। आमा तालाब में अचानक मछलियों के मरने के पीछे कारण पानी में ऑक्सिजन का लेवल कम हो जाना बताया जा रहा है।

मत्स्य पालन करने वाली सोसायटी के सदस्य परसराम बर्वे ने बताया कि इस तालाब मे उनके द्वारा पिछले 3 वर्ष से मछली पालन किया जा रहा है एक दो दिन से अचानक मछलियां मर रही है इससे उन्हें करीब 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

मछलियां मरने की जानकारी लगने पर आमा तालाब पहुंचे पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अनिल सोनी ने बताया कि मत्स्य पालन करने वाली सोसायटी द्वारा तालाब में केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है फिर भी बहुतायत मछलियां मर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here