थाईमेट का सेवन करने से सोनम की मौत

0

खेत मे डालने वाले कीटनाशक का सेवन करने से एक युवती की मौत हो गई। मृतिका युवती का जिला सिवनी ग्राम खुरसर्रा इमली टेकरा निवासी 18 वर्षीय सोनम पिता योगेंद्र सिंह मडावी बताया गया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनम के पिता योगेंद्र मडावी मजदूरी का कार्य करते हैं जो सोमवार को घर की बकरी चराने खेत की तरफ गए थे तभी उनके पुत्र संदीप ने उन्हें आकर जानकारी दी कि सोनम ने कीटनाशक खा लिया है मामले की जानकारी लगते ही योगेंद्र  घर पहुंचे जहां सोनम के मुंह से झाग निकल रहा था वही थाइमेट की बदबू आ रही थी। जहां सिवनी का शासकीय अस्पताल दूर होने के चलते योगेंद्र ने सोनम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां बीती रात उसकी की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here