दमोह के जबेरा-सिंग्रामपुर के बीच सड़क दुर्घटना, बाइक सवार तीन की मौत

0

जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा सिंग्रामपुर के बीच दानीताल के जंगल में पुरानी बैहर के पास शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दमोह से जबलपुर जा रही बस क्रमांक एमपी 09 एफए5783 से मोटरसाइकिल एमपी34एम एच 0485 पर सवार तीन लोग टकरा गए। बस की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीनों के सिर में घातक चोटें आईं। बस के पीछे एसडीओपी अशोक चौरसिया जा रहे थे। एसडीओपी अशोक चौरसिया तत्काल बस को रोका और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पदस्थ डॉ बहादुर सिंह ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पतासाजी में जुटी है। सड़क दुर्घटना के शिकार तीनों मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here