दिल्ली में घुसते ही कटेगी ₹4000 तक की रसीद, प्रदूषण कम करने के लिए कमर्शियल गाड़ियों पर बड़ा एक्शन

0

अब दिल्ली में आने वाली कमर्शियल गाड़ियों को अधिक शुल्क देना होगा। दिल्ली में आने के लिए पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) में इजाफा कर दिया गया है। विभिन्न कैटिगरी की कमर्शियल गाड़ियों पर 600 से 1400 रुपये का शुल्क बढ़ाया गया है। अब हर साल ईसीसी की दरों में पांच फीसदी का इजाफा होगा। यह नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया और नया नियम लागू हो गया है।

फरवरी के दौरान सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सीएक्यूएम ने सुझाव दिया था। इसमें कहा गया था ईसीसी काफी समय से नहीं बढ़ा है। इसके चलते कई कमर्शियल गाड़ियां अब वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की बजाय दिल्ली के रास्ते का इस्तेमाल कर रही हैं। ईसीसी शुल्क बढ़ने का असर लोगों की जेब पर पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here