देवी तालाब की बदहाली पर विधायक अनुभा मुंजारे सख्त, बोलीं अब नहीं हुआ काम तो खुद करेंगे सफाई

0
oplus_0

[4:51 pm, 02/05/2026] Hitesh Thakre Padmesh: 2 मई को बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने नगर पालिका अमले के साथ देवी तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब के संरक्षण, संवर्धन और अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। विधायक ने कहा कि प्रशासन स्वयं तालाब से अतिक्रमण हटाने और साफ-सफाई की बात करता है, लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को दिए गए निर्देशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे सोमवार को अपने समर्थकों के साथ देवी तालाब में श्रमदान कर स्वयं साफ-सफाई अभियान शुरू करेंगे। साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टर पर भी निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने भटेरा रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का भी जायजा लिया। यहां उन्होंने जलनिकासी व्यवस्था, निर्माण कार्य में हो रही देरी और मुआवजा संबंधी समस्याओं को लेकर वार्डवासियों से चर्चा की और जल्द समाधान की आवश्यकता बताई।

शहर के देवी तालाब की बिगड़ती हालत और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर शनिवार को राजनीतिक तापमान बढ़ गया। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे अपने समर्थकों के साथ देवी तालाब पहुंचीं और मौके पर हालात का जायजा लेते हुए नगर पालिका व राजस्व अमले को कड़े शब्दों में फटकार लगाई। विधायक ने साफ तौर पर कहा कि एनजीटी द्वारा जिला प्रशासन को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि तालाब का संरक्षण, संवर्धन, अतिक्रमण हटाने और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रशासन अन्य मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान और निर्माण को रातों-रात हटाने में सक्षम है, तो फिर शहर के प्रमुख जलस्रोत देवी तालाब के मामले में ढिलाई क्यों बरती जा रही है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर लापरवाही और जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति बताया। विधायक ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र ही सफाई और संरक्षण कार्य शुरू नहीं करता, तो वे स्वयं अपने समर्थकों के साथ मैदान में उतरकर तालाब की सफाई करेंगी। उन्होंने सोमवार को जनसहभागिता से सफाई अभियान चलाने की भी घोषणा की। स्थानीय नागरिकों ने भी विधायक को अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि तालाब में लगातार गंदगी बढ़ रही है, जिससे बदबू फैलती है और आसपास के रहवासियों का रहना मुश्किल हो गया है। लोगों ने अतिक्रमण हटाने और नियमित सफाई की मांग दोहराई।

ओवरब्रिज निर्माण में लापरवाही पर भी जताई नाराजगी

देवी तालाब के निरीक्षण के बाद विधायक अनुभा मुंजारे भटेरा रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज स्थल पहुंचीं, जहां उन्होंने निर्माण कार्य में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि निर्माण एजेंसी द्वारा पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आसपास के घरों में पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो रही है। साथ ही सड़क खोदकर छोड़ देने से यातायात बाधित है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। विधायक ने कहा कि इतने बड़े प्रोजेक्ट से पहले वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करना जरूरी था, लेकिन बिना योजना के काम शुरू कर दिया गया। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी उठाया कि जिन लोगों की जमीन और मकान अधिग्रहित किए गए हैं, उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है, जिससे प्रभावित परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। विधायक ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गईं, तो वे जनहित में सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगी।
[4:59 pm, 02/05/2026] Hitesh Thakre Padmesh: जिले में बढ़ रही साइबर ठगी, मोबाइल अपडेट के नाम पर 98 हजार की ठगी,
फर्जी लिंक और कॉल के जरिए ठगों ने बनाई पहुंच, साइबर सेल में शिकायत दर्ज

जिले में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जहां ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कभी मोबाइल हैकिंग तो कभी मोबाइल अपग्रेडेशन के नाम पर फर्जी लिंक और मैसेज भेजकर ठग आम लोगों के खातों तक पहुंच बना रहे हैं और कुछ ही मिनटों में उनकी गाढ़ी कमाई साफ कर दे रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला शहर के एक वार्ड से सामने आया है, जहां एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। युवक को मोबाइल अपडेट के नाम पर झांसे में लिया गया और पहले उसके खाते से करीब हजार रुपये की राशि निकाली गई। इसके बाद ठगों ने उसके बैंक खाते से कुल 98 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित युवक को जब अपने खाते से पैसे कटने का अहसास हुआ और उसने बैलेंस चेक किया, तब इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। ठगी का शिकार होने के बाद युवक ने तत्काल साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जिले में इन दिनों साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पहले जहां साइबर ठग लुभावने ऑफर, सरकारी योजनाओं और कॉल के माध्यम से लोगों को निशाना बनाते थे, वहीं अब वे तकनीक का सहारा लेकर सीधे लोगों के मोबाइल तक पहुंच बना रहे हैं। ताजा मामला शहर के एक वार्ड नबर ०3 के युवक के साथ सामने आया है, जहां मोबाइल अपडेट के नाम पर उसके खाते से 98 हजार रुपए पार कर दिए गए। जानकारी के अनुसार युवक के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें मोबाइल अपडेट करने का लिंक दिया गया था। इसे सामान्य प्रक्रिया समझकर युवक ने उस लिंक पर क्लिक कर बताए गए निर्देशों का पालन किया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन अगले दिन जब युवक ने अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो वह हैरान रह गया। जांच करने पर पता चला कि उसके खाते से 98 हजार रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो चुके हैं, जबकि उसने स्वयं ऐसी कोई लेन-देन की प्रक्रिया नहीं की थी। बाद में समझ आया कि मोबाइल अपडेट के नाम पर भेजे गए लिंक के जरिए उसका मोबाइल हैक कर लिया गया और इसी के माध्यम से साइबर ठगों ने खाते से राशि निकाल ली। घटना के बाद पीड़ित युवक ने अपने परिजनों के साथ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर ठग अब पहले से अधिक सक्रिय और तकनीकी रूप से सक्षम हो चुके हैं। वे कभी फर्जी लिंक भेजकर, तो कभी नए नंबरों से कॉल कर सरकारी योजनाओं का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर या फर्जी प्रोफाइल बनाकर भी ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं।
जिले में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, हालांकि कई मामलों में लोग शिकायत तक नहीं करते, जिससे वास्तविक आंकड़े सामने नहीं आ पाते। साइबर जानकारों ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, मोबाइल अपडेट या केवाईसी के नाम पर आने वाले मैसेज से सावधान रहें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साथ ही मोबाइल और बैंकिंग सुरक्षा सेटिंग्स को मजबूत रखने की सलाह दी गई है। साइबर ठगों के बदलते तरीकों के बीच अब जरूरत है कि लोग जागरूक और सतर्क रहें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here