दो दिवसीय जिला शालेय कराटे प्रतियोगिता का समापन आज

0


चयनित खिलाड़ियों को संभाग व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मिलेगा अवसर
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट। मध्यप्रदेश शासन के लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बालाघाट के सभागार में किया गया। यह प्रतियोगिता 31 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता का शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य शरद जोशी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। बताया गया कि प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किए जाएंगे।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करना है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी दीपक गिरी गोस्वामी तथा व्यायाम शिक्षिका सुनीता बिसेन ने प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी निभाई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक हरिस धुवारे, मीना मेश्राम, वीना चौधरी, ज्योति पंचेश्वर एवं आशा सुल्लखे का विशेष सहयोग रहा। वहीं कराटे प्रशिक्षकों दिनेश कोरे, कृष्णदास गोंडुडे, संतोष पारधी, प्रवीण नन्हेट, आकाश झा, आशीष बाघ, लकी मरावी, संजू मेश्राम, शुभम मनेश्वर, राकेश वरकड़े, गणेश बोढे, प्रमोद शरणागत एवं जय ठाकरे ने प्रतियोगिता के संचालन एवं तकनीकी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
0000000000000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here