धुरंधर के बाद श्रीलीला के साथ रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, बॉबी देओल भी बनेंगे फिल्म का हिस्सा

0

Ranveer Singh next Movie with Shreeleela: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह( Ranveer Singh) अपनी अपकमिंग मूवी धुरंधर( Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा रणवीर सिंह के पास डॉन 3 भी है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि एक्टर को एक और प्रोजेक्ट मिल गया है। जिसका नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन फिल्म में शामिल होने वाले कलाकारों का पता चल गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ साउथ अभिनेत्री श्रीलीला नजर आ सकती है। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

कुछ समय पहले रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) को महबूब स्टूडियो में स्पॉट किया गया था। उसके बाद श्रीलीला ( Shreeleela) और बॉबी देओल( Bobby Deol) को भी वहाँ जाते देखा था। तीनों स्टार्स को एक साथ देखकर यही बातें हो रही थी कि ये नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। और अब खबर सामने आ रही है कि जल्द ही फिल्म का टाइटल भी अनाउन्स हो जाएगा। इंडस्ट्री के इन्साइड सूत्रों से पता चला है कि इस मूवी के बारे में जल्द ही नई अपडेट सामने आएगी। जिसे जानने के लिए फैंस भी बेताब हैं। इस नई फिल्म का पोस्टर और टाइटल अनाउन्स होने की जानकारी सामने आई है।

रणवीर सिंह के पास है फिल्मों का खजाना

इस समय रणवीर सिंह के पास फिल्मों का खजाना है। आदित्य धर के साथ उनकी फिल्म धुरंधर( Dhurandhar) इस साल के आखिर में रिलीज होगी। उसके बाद वह फरहान अख्तर की डॉन 3( Don 3) में नजर आएंगे। वहीं अब श्रीलीला और बॉबी देओल के साथ फिल्म का नाम भी इसमें जुड़ गया है। फैंस अपने फेवरेट हीरो को इन नए प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here