MS Dhoni IPL 2027 Future: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने बड़ा खुलासा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने उनसे साफ कहा है कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलना चाहते।MS Dhoni IPL 2027 Future: महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए IPL से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी धोनी क्या IPL 2027 में भी खेलेंगे, इस सवाल पर अब उनके करीबी और पूर्व टीम साथी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने बड़ा बयान दिया है। बद्रीनाथ के मुताबिक धोनी ने उनसे निजी बातचीत में अपने भविष्य को लेकर अपनी सोच साफ की है। धोनी नहीं चाहते कि उन्हें सिर्फ एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जाए। उनका मानना है कि अगर वह टीम में हैं तो उन्हें विकेट के पीछे पूरे 20 ओवर की जिम्मेदारी निभानी है। आधी-अधूरी भूमिका उन्हें मंजूर नहीं है।
धोनी ने बद्रीनाथ से कही अपने दिल की बात
गौरतलब है कि पिछले दो-तीन सीजन से धोनी की फिटनेस चर्चा में रही है। घुटने की सर्जरी के बाद से वह अक्सर सीमित ओवर ही फील्ड पर पूरी तरह फिट नजर आते हैं और बल्लेबाजी के लिए ज्यादातर आखिरी 3-4 ओवर में ही आते हैं। ऐसे में कई क्रिकेट एक्सपर्ट मान रहे थे कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम धोनी के लिए परफेक्ट है। वह सिर्फ फिनिशर के तौर पर आएं, 15-20 गेंद खेलें और चले जाएं, इससे उनके घुटने पर भी ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा। यहां तक कि बद्रीनाथ का भी मानना है कि इस समय धोनी के लिए इम्पैक्ट प्लेयर का रोल ज्यादा सही रहेगा, क्योंकि वह बल्लेबाजी में ज्यादा समय नहीं बिताते और 20 ओवर कीपिंग करना उनके शरीर के लिए मुश्किल होता है।
इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे धोनी
बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “उन्होंने मुझे खुद बताया है कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे। वह खुद को फुल-टाइम कीपर के तौर पर देखते हैं और इसका मतलब है कि उन्हें पूरे 20 ओवर मैदान पर रहना होगा। इसलिए वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि अगर वह ऐसा करते हैं तो इससे CSK को टैक्टिकली फायदा होगा।” फ्लेमिंग भी इस बात को कह चुके हैं कि धोनी का शरीर लंबे समय तक टिक नहीं पाता।CSK को 5 बार बना चुके हैं चैंपियन
बद्रीनाथ ने कहा, “उनका शरीर लंबे समय तक नहीं टिक सकता, जैसा कि फ्लेमिंग ने भी कहा है। वह सिर्फ 16वें ओवर के बाद बल्लेबाजी करने आते हैं और विकेटकीपिंग करते हैं। जब उनकी भागीदारी इतनी कम है, तो वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आदर्श होंगे।” फिलहाल धोनी ने IPL 2027 पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। उन्होंने CSK को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनाया है और 2024 में कप्तानी छोड़ने के बाद भी वह टीम के सबसे बड़े चेहरे बने हुए हैं।










































