बालाघाट कोतवाली पुलिस ने नगर के कुम्हारी मोहल्ला में संचालित दो जनरल स्टोर पर छापा मारकर वहां बेचे जा रहे हैं नकली कॉस्मेटिक सामान जप्त किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अंजूल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई।इन जनरल स्टोर्स के संचालक मोहम्मद सलीम और मोहम्मद फजल खान के विरुद्ध कोतवाली में कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक नगर के कुम्हारी मोहल्ला में खुशबू जनरल स्टोर्स के मालिक मोहम्मद सलीम और हिना जनरल स्टोर के मालिक मोहम्मद फजल खान के द्वारा नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बेचने की शिकायत 14 जून को हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के प्रभात कुमार गुप्ता विधिक सहायक द्वारा एक लिखित शिकायत कोतवाली में दी गई थी जिसके आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक अंजूल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम गठित की गई। इस पुलिस टीम ने खुशबू जनरल स्टोर और हिना जनरल स्टोर्स में दबिश देकर दोनों जनरल स्टोर्स में तलाशी ली गई वहां बेचे जा रहे नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को जप्त किया गया। ज्ञात हो कि हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड द्वारा आंतरिक जांच के द्वारा इन दुकानों से सैंपल लेकर दिल्ली भेजे गए थे जो कि जांच में नकली होना पाया गया था उक्त कृत्य ट्रेडमार्क एवं कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन एवं उत्पाद में नकली पाए जाने पर कंपनी के विधिक सहायक द्वारा पुलिस थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उक्त जनरल स्टोर से प्राप्त सामग्री के संबंध में खरीदी संबंधी बिल एवं दस्तावेज मांगे गए किंतु जनरल स्टोर के मालिकों द्वारा कोई बिल प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त कॉस्मेटिक प्रोडक्ट संदिग्ध होने पर विधिवत जप्त गई। जप्त सामग्रियों में लक्मे लक्मे काजल काजल 42 नग लक्मे लिक्विड फाउंडेशन 7 नग एली डर्मा काजल 5 नग लास्टिक लक्मे लॉन्ग लास्टिक आईल लाइनर 12 नग, लक्मे लांग लास्टिक मस्करा 9 नग लक्मे इंडीज मेट लिपस्टिक 9 नग,लक्मे 925 प्राइमर 12 नग, डावेस फ्रेंच फ्राग्रेंज 66 नग, लक्मे रेडियन्स कम्पेक्ट 12 नग जप्त किये गए। इस मामले में मोहम्मद सलीम और मोहब्बत फजल खान के विरुद्ध धारा 63 65 कॉपीराइट अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से कोतवाली में अलग-अलग एफआईआर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का पर्दाफाश करने में नगर पुलिस अधीक्षक अंजूल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में नगर निरीक्षक कमल सिंह गहलोत उपनिरीक्षक अमित गौतम दीपिका सिंगोर सहित कोतवाली के पुलिस कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।










































